गढ़वा । मेराल थाना क्षेत्र के बाना महुआ के पास हाइवे पर देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग ब्रह्मस्थान लगमा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। सभी लोग रमुना थाना क्षेत्र के कोरगा गांव जा रहे थे। इसी दौरान बाना महुआ के पास गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।इस हादसे में डाल्टनगंज निवासी अनीता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।घटना की सूचना मिलते ही मेराल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *