पलामू । प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर नगर निगम के रेड़मा स्थित रांची रोड पर पानी टंकी के समीप एक इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज के गोदाम में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गयी. आग की लपटें तेज होने से पूरे गोदाम में फैल गयी. गोदाम सुजीत बंसल व संजय बंसल का बताया जाता है. हैवेल्स कंपनी का एजेंसी है. इस दुकान से लायड सहित अन्य कंपनियों की एसी बेची जाती है. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. घटना रात्रि 8:30 बजे की बतायी जाती है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. आग की लपटें इतनी तेज है कि चार अग्निशमन की वाहन लगाया गया है, फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. रेहला से अतिरिक्त अग्निशमक वाहन मनाया गया है. खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी था. गोदाम में रखे इलेक्ट्रिक सामान, वायरिंग उपकरण और अन्य अप्लायंसेज के जलकर खाक होने की आशंका जतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार सोमवार को ही करीब 45 लाख रुपये का सामान गोदाम में पहुंचा था. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 50 लाख की संपत्ति के नुकसान की संभावना है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. टीओपी प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. कहा की कितना नुक़सान हुआ है. इसकी जांच के बाद ही पता चल पायेगा. उन्होंने कहा कि हम लोगों की कोशिश है कि जल्द से जल्द आग पर काबू पा लिया जाय.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *