शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं होली पर्व :थाना प्रभारी

@Banty Kumar

कुंदा(चतरा): होली पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर अपील की गई।थाना प्रभारी ने लोगों से पर्व के दौरान सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल कुंदा पुलिस को दें।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार है।
बैठक में प्रमुख रूप से जयराम भारती,कुंदा मुखिया मनोज कुमार साहू,बौधाडीह मुखिया प्रतिनिधि विनोद साव,भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता,राजद जिला उपाध्यक्ष दिलीप यादव,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत भोक्ता, पूर्व जिप सदस्य पृथ्वी गंझु,समाजसेवी अंबिका सिंह भोक्ता,राजद किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण भोक्ता, मिथिलेश यादव,लवकुश कुमार गुप्ता,विजय यादव,एसआई श्रीकांत पांडे,एएसआई मुनेश्वर चौधरी, बिलेंद्र सिंह भोक्ता,विनोद यादव,बसंत भोक्ता सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *