गढ़वा । झारखंड के गढ़वा में खौफनाक घटना सामने आई है। भंडरिया थानांतर्गत बिजका गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सब्जी विक्रेता युवक को सरेशाम अपराधियों ने गोली मार दी। घटना बुधवार शाम की है। घटना के बाद युवक को मेदिनीनगर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक थानांतर्गत फकीराडीह गांव का रहने वाला था। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि 30 साल युवक दीपक चौधरी स्थानीय साप्ताहिक हाटों में जाकर सब्जी बेचता था। बुधवार को वह बिजका में लगने वाला साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने गया था। शाम सात बजे अज्ञात अपराधियों ने सब्जी बेच रहे दीपक को अपराधी ने पीछे से आकर दिनदहाड़े तीन गोली मारी। गोली लगने के बाद दीपक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पडा। अचानक हुई फायरिंग से बाजार में अफरातरफी मच गई। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भंडरिया थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की छानबीन में जुट गई है। उन्होंने बताया कि अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि मामले के अबतक की प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे जमीन विवाद सामने आया है। युवक को बार-बार धमकी भी दी जा रही थी। पुलिस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *