रांची । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एक दिवसीय झारखण्ड दौरे पर आ चुकी है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अभिवादन और स्वागत किया।  यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट रवाना होंगी। जमशेदपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति शहर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस दौरान वे प्रस्तावित निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगी और करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। सोनारी एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सड़क मार्ग द्वारा करीब 10 किलोमीटर का सफर तय करते हुए मैरिन ड्राइव, कदमा के रास्ते 12:20 बजे भूमि पूजन स्थल पहुंचेंगी। यहां वह शिलापट्ट का अनावरण करेंगी। श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट, जमशेदपुर द्वारा आयोजित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में राष्ट्रपति की सहभागिता होगी। कार्यक्रम की शुरुआत मैनेजिंग ट्रस्टी एस.के बेहरा के स्वागत भाषण से होगी। दोपहर करीब 1 बजे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के संबोधन होंगे। 1 बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन प्रस्तावित है. कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रपति प्रसाद ग्रहण करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *