चतरा । झारखंड के रांची से दिल्ली जा रहा एक एयर एंबुलेंस विमान मंगलवार को चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सिमरिया थाना क्षेत्र के खासियातू करम टांड़ के घने जंगल में विमान गिरने की सूचना मिली है। हादसे में विमान में सवार 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।बताया जा रहा है कि विमान में एक गंभीर मरीज उनके परिजन,एक डॉक्टर, एक मेल नर्स तथा क्रू मेंबर्स सवार थे।कैसे हुआ हादसा जांच जारी
जानकारी के मुताबिक उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क एटीसी (ATC) से टूट गया और वह रडार से गायब हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सिमरिया के आसमान में विमान को लड़खड़ाते हुए देखा गया, जिसके बाद तेज धमाके के साथ वह करम टांड़ के जंगल में जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। क्षेत्र दुर्गम और घने जंगलों वाला होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शाम का समय और जंगली इलाका होने से सर्च ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है, हालांकि प्राथमिकता मलबे तक पहुंचने और शवों को बाहर निकालने की बताई जा रही है।
फिलहाल विमान में सवार लोगों की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या मौसम कारण बना,इसकी जांच के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को सूचना दिए जाने की बात कही जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।

https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *