कानपुर। कानपुर में 10 हजार किलो एक्सपायरी खजूर पकड़ा गया। उस पर नए स्टीकर लगाकर रमजान के मौके पर खपाने की तैयारी चल रही थी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने इसे जब्त कर लिए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक्सपायरी खजूर पकड़े। करीब 50 लाख का 10 हजार किलो डिब्बों में पैक खजूर जब्त किया है। यह खजूर वर्ष 2022-23 में एक्सपायर हो चुका था। इसके बावजूद बिक्री के लिए एक्यपायरी तिथि 2025-26 के नए स्टीकर लगाए जा रहे थे। शनिवार को 54.93 लाख की खाद्य सामग्री सीज की गई है। नौ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मछरिया स्थित रजनीश ट्रेडर्स के यहां छापा मारा गया। यहां पर 10 हजार किलो खजूर डिब्बे में पैक होकर बिकने के लिए जा रहा था। डिब्बे पर लगा स्टीकर हटाया गया तो खजूर एक्सपायरी निकला। एक्सपायरी खजूर में नए स्टीकर लगाकर बाजार में उतारने की तैयारी थी। 50 लाख का खजूर जब्त किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फजलगंज में ई रिक्शा से आ रहा खोवा टीम को देखकर कारोबारी छोड़कर भाग गए। खोबे में बदबू आती मिली। 675 किलोग्राम खोवा नष्ट करा दिया गया। मछरिया में ही 1119 किलोग्राम कटी सुपारी पड़ी गई, जो दोयम दर्जे और खाने के लिए अयोग्य थी। टीम ने तिलसहरी में खोवा और पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *