रांची। एक माँ रमजान के महीने के पहले दिन सेहरी में इंतज़ार करती रही , लेकिन बेटा इफ्तार तक घर नहीं लौटा, माँ बार बार फोन करती रही लेकिन वो नहीं उठाया। जब माँ ने अंतिम बार फोन की तो दूसरे तरफ से बेटा नहीं पुलिस ने फोन उठाया और बताया कि उसका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। यह सुनते ही माँ का कलेजा फटने लगा और घर में मातम छा गया। यह पूरा मामला है लोअर बाजार थाना क्षेत्र के राजा कालोनी की। यहाँ के रहने वाले आसिफ उर्फ आजाद का शव गुरुवार को खेलगांव स्थित आनंद नगर के पास से पुलिस ने बरामद किया और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे आसिफ उर्फ आजाद खाना खाकर घर से मोटरसाइकिल जावा से निकला था, जो देर रात तक नहीं आया , तो माँ बार-बार फोन करती रही लेकिन वह नहीं उठा रहा था । गुरुवार को सुबह 8:00 बजे जब अंतिम बार फोन की तो खेल गांव की पुलिस में फोन को उठाया और बताया का उसका बेटे की मौत हो गई है । घटना कैसे हुई है इस पर पुलिस छानबीन कर रही है , लेकिन पुलिस ने संदेह व्यक्त करते हुए कहा है कि यह मामला हत्या से जुड़ा हुआ है। अभी तक किसी का पता नहीं चला है और अज्ञात अभियुक्तों पर पुलिस ने खेलगांव थाने में मामला दर्ज कर छानबीन में जुड़ गई है । आसिफ उर्फ आजाद कांटा टोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड से सुबह रांची – टाटा जाने वाली बस के एजेंटी करता था और फिर जमशेदपुर भेजने के लिए फोर व्हीलर में सवारी भी बैठने का काम करता था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा था , घर का देखभाल करता था । पिता इरफान अली का साहरा था। आसिफ उर्फ आजाद का करीब तीन चार साल पहले धनबाद के झरिया की एक लड़की से शादी हुई थी, लेकिन शादी सफल नहीं रहा और करीब एक से डेढ़ महीने के बीच ही लड़की पति को छोड़कर वापस चली गई । मामला क्या है यह स्पष्ट रूप से कोई नहीं बता पा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि देर रात किसी ने इसकी हत्या कर दी है ,उसके सिर पर चोट लगी थी, मोटरसाइकिल घटना स्थल से करीब 100 मीटर आगे गिरी पाई गई । मोटरसाइकिल में भी खून के धब्बे देखे गए हैं, वहीं इस मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक पूरे घटना का स्पष्ट नहीं किया है। वहीं लोगों का कहना है कि जहाँ पर हत्या हुई है वहाँ तक जाने के लिए आसिफ ने कांटाटाली से लोवाडीह के पास आसीसी स्कूल के बगल वाले रोड से आना जाना किया करता था शायद घटना वाले दिन भी इधर से गया हो। वहीं देर शाम कांटाटाली कब्रिस्तान में आसिफ को सुपुर्द ए खाक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *