रांची : झारखंड में 15 फरवरी से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। इसके साथ ही तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी और ठंड की विदाई शुरू हो जाएगी। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को दी।अभिषेक आनंद ने बताया कि देश के उत्तरी राज्यों में हो रही बर्फबारी में कमी आई है। इसका असर झारखंड समेत देश के मध्यवर्ती और पूर्वी राज्यों पर पड़ेगा, जहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि अगले चार से पांच दिनों तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राज्य के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि शुक्रवार से मौसम साफ होने की संभावना है। कुछ हिस्सों में दिन के समय गर्मी का अहसास हो सकता है, जबकि अन्य इलाकों में हल्की ठंड बनी रह सकती है। सुबह के समय हल्के दर्जे का कुहासा छाए रहने की भी संभावना जताई गई है।पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 32.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान गुमला में 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।बुधवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर मौसम साफ रहा। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण दिन में गर्मी कम महसूस हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *