
मेदिनीनगर : नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस के द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी के क्रम में पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने एक ट्रक संख्या बीआर एच जीसी 3084 से भारी मात्रा में अवैध शराब को बरामद किया है।यह पलामू पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पलामू एसपी महोदया को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि रेडमा से शदिक चौक की ओर एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी होने जा रही है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस जब शदीक चौक पहुंची तो ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के क्रम में ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया। इसके बाद शहर थाना प्रभारी ट्रक को जप्त कर शहर थाना ले गए।जहां शराब के पेटियों की गिनती की गई।


