
एसीबी की बड़ी कार्रवाई, टंडवा में रिश्वत खोरों के बीच मचा हड़कंप
चतरा : जिले के टंडवा मुख्यालय अंतर्गत भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला आयुष पदाधिकारी राम प्रकाश वर्मा को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ एसीबी के पदाधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राम प्रकाश वर्मा टंडवा में पदस्थापित आयुष चिकित्सक डॉ. प्रिया कुमारी से बतौर रिश्वत यह राशि ले रहा था। जिसकी शिकायत भुक्तभोगी द्वारा की गई थी।शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को मौके पर से हीं दबोच लिया गया है। यह कार्रवाई एसपी आरिफ ईकराम के नेतृत्व में गठित एसीबी की विशेष टीम ने की है। गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है और एसीबी अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।वहीं इस तरह एसीबी के द्वारा कारवाई से टंडवा में रिश्वतखोरों के बीच अफरा तफरी मच गई है।


