
रांची । झारखंड सरकार ने शब ए बारात के मौके पर सार्वजनिक अवकाश का एलान किया है । इस सबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है । 4 फरवरी को शब-ए-बारात है।इस दिन मुस्लिम धर्म मानने वालों के लिए बड़ा महत्व है । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शब-ए-बारात की शुभकामनाएं दी है । शब-ए-बारात को मुस्लिम समुदाय में विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त है। इस दिन मुस्लिम श्रद्धालु रात भर इबादत करते हैं और अल्लाह से मगफिरत व रहमत की दुआ मांगते हैं। इसे ‘माफी की रात’ भी कहा जाता है।


