
रांची। पुलिस अधीक्षक लोहरदगा के द्वारा 02.02.2026 को समय करीब 16.00 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम- लावागाई बड़काटोली में स्थित अजीत भगत के सचीन जेनरल स्टोर में अवैध शराब की बिक्री होती है। थाना प्रभारी पु० अ० नि० अजीत कुमार कुडू थाना उक्त सूचना को सत्यापन एवं आवश्यक कर्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया जिसके आलोक में थाना प्रभारी कुरू और स० अ० नि० सुनील कुमार सिन्हा एवं सशस्त्र बल के साथ ग्राम- लावागाई बड़काटोली गयें। छापामारी के क्रम में जप्ती सुची के अनुसार सचीन जेनरल के अन्दर के फ्रिज में अंदर रखा हुआ (1) किंग फिसर का वियर (650 ML) 9 पीस (2) गॉड फादर केन वियर (500 ML) 8 पीस (3) रोयल चैलेन्ज व्हिस्की (375 ML) 2 पीस, (4) रोयल चैलेन्ज व्हिस्की (180 ML) 3 पीस, (5) 8 PM का व्हिस्की (375ML) 1 पीस (6) 8 PM ब्लैक (180 ML) 7पीस, (7) मैकडॉनल्ड्स (375ml) 1 पीस, (8) ब्लेन्डर प्राईड (180 ML) 1 पीस, (9) आईकॉनिक वाईट (180 ML) 1 पीस, (10) ओल्डमोक (180 ML) 1 पीस, (11) बी- 7 रिजर्व (180 ML) 1 पीस, (12) ओल्डमोक (375ML) 1 पीस, (13) व्हिस्की मैकडॉनल्ड्स (180 ML) 2 पीस, (14) बकाडी (375 ML) 4 पीस (15) बकाडी (180 ML) 3 पीस कुल 45 पीस शराब के बोतल छोटा- बड़ा बरामद किया गया। उक्त अवैध शराब की चोरी छुपे बिक्री के आरोप में सचीन जेनरल स्टोर के मालीक अजीत भगत को विधिवत गिरफ्तार कियें तथा अजीत भगत एवं बरामद किये गये शराब को सशस्त्र बल के साथ थाना लेकर आयें एवं इस कांड में संलिप्त सचीन जेनरल स्टोर के मालीक अजीत भगत के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया हैं।
काण्ड सं०-
कुडू थाना कांड सं0- 16/26, दिनांक- 03.02.2026, धारा-317(5) / 292 BNS एवं 47(A) झारखण्ड उत्पाद अधिनियम
बरामदगी –
45 पीस शराब के बोतल छोटा- बड़ा
गिरफ्तारी-
अजीत भगत, पिता- श्री श्यामदेव भगत, सा०- लावागाई बड़काटोली, थाना- कुडू, जिला- लोहरदगा
छापामारी दल-
(1) थाना प्रभारी कुरू पु अ नि अजीत कुमार ,स० अ० नि० सुनील कुमार सिन्हा एवं सशस्त्र बल कुरू


