
पटना । मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को सदन में शपथ ग्रहण किया. उन्होंने बिना पढ़े ही शपथ ली. साथ ही अनंत सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के पांव भी छुए. बताया जा रहा है कि अनंत सिंह की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें शपथ लेने में देरी हुई. आज भी बेऊर जेल से अनंत सिंह एंबुलेंस में ही विधानसभा पहुंचे. अनंत सिंह के लंबे समय के बाद विधानसभा पहुंचते ही मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया. मीडिया ने उनसे पूछा कि वे जनता के बीच आखिर कब तक आयेंगे. इस पर अनंत सिंह ने जवाब दिया कि जब जज चाहेंगे तभी बाहर आ पायेंगे. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बेल के लिए अप्लाई कर दिया गया है. आज अनंत सिंह सिर्फ शपथ ग्रहण के लिए जेल से बाहर आए थे.


