रांची : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हो गई आज स्क्रूटनी कल नाम वापसी और सात फरवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा। झारखंड राज्य के नौ नगर निगम समेत कुल 48 नगर निकायों में विभिन्न पदों के लिए कुल 6,979 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें 3,462 महिलाएं शामिल हैं, जो शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में महिला भागीदारी बढती दिखी। चुनाव आयोग के अनुसार, महापौर और अध्यक्ष पद के लिए कुल 674 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है, जिनमें 283 महिलाएं हैं। वहीं, वार्ड पार्षद पद के लिए 6,305 नामांकन दाखिल हुए हैं, जिनमें 3,179 नामांकन महिलाओं के हैं। इस तरह वार्ड स्तर पर महिला प्रत्याशियों की हिस्सेदारी 50.42 प्रतिशत रही। नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को 48 नगर निकायों में 2,588 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।

रांची नगर निगम चुनाव

रांची नगर निगम चुनाव में किस्मत आजमाने वाले 19 प्रत्याशियों ने महापौर पद पर नामांकन किया है जिसमें रमा खलखो, सुनील फकीरा कच्छप,देवी दयाल मुण्डा,कथरीना तिर्की,सोनू खलखो,राजेन्द्र मुण्डा, सुजाता कच्छप,विनोद कुमार बड़ाईक, संजय कुमार टोप्पो, प्रवीण कच्छप, सुमन कांत तिग्गा, अजीत लकड़ा, किरण कुमारी,सुरेंद्र लिंडा, रौशनी खलखो, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुजीत बिजय आनंद कुजूर, बीरू तिर्की क नाम शामिल है। वहीं पार्षदों के लिए 300 करीब पार्षदों प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *