कीनन स्टेडियम में क्वार्टर फाइनल की तैयारियों के चलते दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध

जमशेदपुर। कीनन स्टेडियम में 6 से 10 फरवरी तक झारखंड और उत्तराखंड के बीच रणजी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल आयोजित होने के कारण प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के तत्वधान में खेले जा रहे मीडिया कप के मैच तीन फरवरी से स्थगित कर दिए गए हैं। बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर और ब्रॉडकास्टिंग टीम कल से स्टेडियम में क्वार्टर फाइनल की तैयारियों में जुटेंगे। इस दौरान आम दर्शकों के लिए प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शिफ्ट किए गए मैचों की नई तिथियों की जानकारी कल ग्रुप और टीम कप्तानों को भेज दी जाएगी।
मीडिया कप आयोजन समिति ने कहा कि यह क्वार्टर फाइनल खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए गौरव की बात है और सभी से उत्साहपूर्वक समर्थन करने की अपील की है। समिति ने बताया कि सभी बदलाव और शिफ्टिंग से जुड़ी जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *