
रांची। लालपुर थाना क्षेत्र में बीते रात मधेशर सिंह नामक व्यक्ति की लोअर वर्धमान कंपाउंड स्थित गुलमोहर पार्क में हत्या कर दिया गया। हत्या इन कर्म से हुआ है अभी तक पता नहीं चल पाया है , लेकिन हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने लालपुर चौक को जाम कर दिया है । पुलिस प्रशासन मौजूद है प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर और लालपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार मौके पर मौजूद है। वहीं स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। लोगों का कहना है कि विधि व्यवस्था पूरी तरह से कैमरा गई है पुलिस प्रशासन पूरी तरह से असफल है।


