रांची। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के खादगढ़ा बस स्टैंड में दो बसों में आग लग गई है । आग लगने से अफरा तफरी माहौल मच गया है। आग कैसे लगी है या स्पष्ट नहीं हो पा रहा है । आग इतनी तेज थी कि दो बस देखते-देखते जलकर खाक हो गई है। हालांकि घटना पर लोगों के भीड़ है और आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया है । आगज्ञपर काबू पाने के लिए लोग मशक्कत कर रहे हैं । बता दे कि इससे पहले भी खादगढ़ा बस स्टैंड में एक-एक करके करीब 5 से अधिक बसों में आग लग गई थी , तब एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *