
रांची। झारखंड बीजेपी में संगठनात्मक चुनाव अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया हैं. लंबे समय से चल रही प्रक्रिया के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई हैं. पार्टी के भीतर इस बात को लेकर चर्चा है कि झारखंड बीजेपी की कमान किस नेता को सौंपी जाएगी. झारखंड बीजेपी के संगठन चुनाव प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं. इस जिम्मेदारी को केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव निभा रहे है, जो आज देर शाम रांची पहुंचेंगे.डॉ. प्रदीप वर्मा के अनुसार, नामांकन की प्रक्रिया कल दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगी. इसके बाद दोपहर 2 से 3 बजे तक नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी. वहीं, दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र वापस लेने का समय निर्धारित किया गया हैं. जिसके बाद 14 जनवरी को दोपहर 2 बजे प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी. अगर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक से ज्यादा नामांकन सामने आते है तो ऐसी स्थिति में मतदान की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।


