रांची। झामुमो के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को कांके रोड स्थित केंद्रीय अध्यक्ष सह सीएम हेमंत सोरेन के आवासीय सभागार में रांची जिला अंतर्गत सभी स्तर के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने की, जबकि संचालन केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने किया। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। हेमंत सोरेन ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही पार्टी आगे बढ़ेगी। उन्होंने जिला, प्रखंड और वार्ड स्तर के पदाधिकारियों से सक्रिय रहते हुए जनता से जुड़े मुद्दों पर निरंतर कार्य करने की अपील की। साथ ही संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। बैठक में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद ‘पिंटू’, केंद्रीय सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, अंतु तिर्की, समनूर मंसूरी, हेमलाल मेहता और रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया, सुषमा वरदेवा, अंकिता वर्मा, रांची जिला एवं महानगर संयोजक मंडली के सदस्य, सभी प्रखंड समितियों और महानगर के वार्ड समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव भी बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *