जरूरतमंदो ने मुखिया का जताया आभार

@Banty Kumar

कुंदा (चतरा):- कड़ाके की ठंड को देखते हुए कुंदा पंचायत के मुखिया मनोज कुमार साहू ने सराहनीय पहल करते हुए अपने निजी खर्च से करीब700 गरीब असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।इस मानवीय पहल से पंचायत क्षेत्र में राहत और खुशी का माहौल देखा गया।मुखिया मनोज कुमार साहू ने बताया कि सरकार की ओर से पंचायत को मात्र 90 कंबल ही प्राप्त हुए थे जो जरूरतमंदों की संख्या की तुलना में बेहद कम थे।ऐसे में वृद्ध,दिव्यांग एवं असहाय लोगों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से उन्होंने अपने स्तर से कंबल वितरण का निर्णय लिया।उन्होंने कहा कि मुखिया होने के नाते जनता की समस्याओं को समझना और समय पर मदद करना मेरा दायित्व है।कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान पंचायत के विभिन्न गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचे।इस अवसर पर विशेष रूप से दिव्यांगजनों,बुजुर्गों और गरीब परिवारों को प्राथमिकता दी गई। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर साफ़ ख़ुशी देखी गई।
ग्रामीणों ने मुखिया की इस पहल की जमकर सराहना करते हुए आभार जताया और कहा कि जब सरकारी सहायता सीमित हो तब जनप्रतिनिधियों की ऐसी संवेदनशीलता समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनती है।मुखिया ने यह भी कहा कि जिन असहाय व जरूरतमंदों को अब तक कंबल नहीं मिल पाया है,उन्हें भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा,ताकि कोई भी असहाय ठंड से प्रभावित न हो।
मौके पर वार्ड सदस्य सतेंद्र यादव, रविशंकर वर्मा,समाजसेवी संजय भारती,विजय भोक्ता,गुडुन गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *