
बारियातू।बारियातु पुलिस ने थाना प्रभारी रंजन पासवान के नेतृत्व में अवैध पोस्ता के खेती के विरुद्ध अभियान चलाकर लगभग पांच एकड़ भुमि पर लगे अवैध पोस्ता के पौधों को विनिष्ट किया. थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव से मिली गुप्त सूचना व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद रवानी के निर्देश पर थाना स्तरीय विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा शिबला पंचायत अंतर्गत झीर मतकोमा ग्राम में पांच एकड़ भुमि पर लगे अवैध अफीम की पौधा को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया गया ।आगे उन्होंने कहा कि इस अवैध खेती में संलिप्त दोसी व्यक्तियों की विरुद्ध पहचान कर प्रथामिकी दर्ज की जा रही है. दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर इस अभियान में थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


