जमशेदपुर  जिले के मानगो थाना में पुराने विवाद को लेकर रविवार देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इस दौरान थाने के अंदर मारपीट और तोड़फोड़ भी की गई. जिसमें कई लोग घायल हो गए. घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई है. डीएसपी ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की गई और चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. दरअसल, 14 दिसंबर रविवार देर रात मानगो थाना परिसर में पुराने मामले को लेकर दो पक्ष ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे हालात बिगड़ गई और थाने में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान मारपीट और तोड़फोड़ भी की गई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं हैं. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद क्यूआरटी को बुलाया गया. इधर, सूचना मिलते ही डीएसपी भोला प्रसाद मानगो थाना पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. घटना की जानकारी के मुताबिक मानगो रोड नंबर 1 पर गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई थी. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले सड़क पर मारपीट हुई, जिसमें दोनों ओर से चार लोग घायल हो गए. इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंचे, लेकिन वहां पर भी विवाद शुरू हो गया और दोनों आपस में भिड़ गए. पहले पक्ष के सईद खान का आरोप है कि कार टकराने के बाद शायान अहमद ने अपने साथी संंजू और सरफराज के साथ मिलकर उस्तरा से हमला कर दिया, जिसमें सैफ अली और अमीर आलम घायल हो गए. वहीं, दूसरे पक्ष के मुख्तार अहमद का कहना है कि शायान अपने साथियों के साथ कार से जा रहा था, तभी रहमत खान और उनके बेटों ने कार पर पथराव कर दिया, जिसमें संजू गंभीर रूप से घायल हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *