बारियातू । प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। इसके संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह परीक्षा केंद्राधीक्षक रूपेश कुमार साव ने‌ जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रवेश परीक्षा में कुल 160 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 126 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 34 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान नवोदय विद्यालय लातेहार के प्राचार्य उपेंद्र सिंह ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया और केंद्र की विधि-व्यवस्था का जायजा
लिया। निरीक्षण के क्रम में परीक्षा संचालन की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने में विद्यालय के शिक्षक उमेश कुमार सिंह, आल्का तिग्गा, विनीत कुमार, अमित कुमार, पंकज कुमार, रीना कुमारी सहित समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *