सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे पार्टी की सदस्यता ग्रहण

लातेहार:झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लातेहार जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ साहदेव के नेतृत्व में आज सौरव श्रीवास्तव का काफिला रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर सौरव श्रीवास्तव जी के साथ सैकड़ों समर्थक एवं कार्यकर्ता झामुमो की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। झामुमो नेतृत्व के प्रति विश्वास जताते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने राज्य के विकास, आदिवासी-मूलवासी अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।पार्टी नेतृत्व ने इस जनसमर्थन को झामुमो की नीतियों और जनहितकारी कार्यों पर जनता के भरोसे का प्रतीक बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *