हजारिबाग । जिले के डाड़ी प्रखंड स्थित पंडराबौन जंगल से होकर गुजरने वाली सड़क, जो गिद्दी को नया मोड़ से जोड़ती है, पर शुक्रवार को भीषण हादसा हुआ. दिन के करीब 3:30 बजे दो हाइवा के बीच टक्कर के बाद आग लग गई और दोनों वाहन जलने लगे. चालकों ने किसी तरह कूद कर जान बचाई. इनमें एक चालक का पैर टूट गया, जबकि दूसरा भाग निकला. आग इतनी भयावह थी कि उधर से गुजरने वाले वाहन कुछ दूर पहले ही रुक गए, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. दोनों वाहन पूरी तरह जल गए. आसपास के ग्रामीणों ने घायल चालक को अस्पताल भेजा और घटना की सूचना गिद्दी थाना को दी. पुलिस की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए अग्निशमन वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. मांडू विधायक भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *