
महुआडांड़ : प्रखंड के रेगाइ पंचायत में शुक्रवार को जेएलकेएम पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर उत्साह देखने को मिला। इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और जेएलकेएम के जनसमर्थन को और मजबूती प्रदान की।सदस्यता अभियान का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप नायक और प्रेम पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। दोनों नेताओं ने ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों, लक्ष्य और संगठनात्मक मजबूती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।नेताओं ने कहा कि ग्रामीणों की बढ़ती सहभागिता यह दर्शाती है कि लोग अब परिवर्तन और सशक्त नेतृत्व की ओर देख रहे हैं।ग्रामीणों द्वारा जेएलकेएम की सदस्यता लेने को क्षेत्र में पार्टी के आधार के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।


