लातेहार: शहर के करकट स्थित भारूका पेट्रोल पंप के सामने सोमवार को गणपति ट्रेडर्स द्वारा टैफे मैसी फार्गुसन ट्रैक्टर शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्टेट हेड मोहित वैष्णवी, टैफे कंपनी के टीएम टन टन सर, समाजसेवी नंदलाल प्रसाद, श्वेता गुप्ता, राकेश दुबे, मुकेश पांडे और ध्रुव पांडे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया।इसके बाद अतिथियों का गुलदस्ता और शॉल भेंट कर सम्मान किया गया।उद्घाटन समारोह के दौरान टैफे कंपनी के टीएम ने मैसी फार्गुसन ट्रैक्टर की मजबूती, गुणवत्ता, माइलेज और आधुनिक तकनीक से लैस फीचर्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य किसानों को विश्वसनीय और उच्च तकनीक वाले ट्रैक्टर उपलब्ध कराना है। समाजसेवी नंदलाल प्रसाद ने कहा कि टैफे ट्रैक्टर अपनी टिकाऊ क्षमता और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, और अब लातेहार के किसानों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया एवं नेटवर्किंग माध्यमों से ट्रैक्टरों की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाई जाएगी।कार्यक्रम के दौरान ग्राम कोने के योगेश्वर सिंह और लातेहार स्टेशन के भगवत सिंह को ट्रैक्टर सौंपा गया। इस अवसर पर गया प्रसाद, विनायकांत पांडे, विजय यादव, प्रदीप सोनी, बेचन साव, अशोक कुमार सिंह, पप्पू दास, उषा देवी, सृष्टि कुमारी, सेन्हा कुमारी, नताशा कुमारी, कमलेश प्रसाद, अक्षय सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ यह उद्घाटन कार्यक्रम लातेहार में कृषि क्षेत्र के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *