लातेहार : एनएच-75 रांची–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग अंतर्गत लातेहार थाना क्षेत्र के जगलदागा के पास सोमवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक एनएच पर तेज गति से आ रही दोनों मोटरसाइकिलें अचानक आमने-सामने टकरा गईं, जिसके बाद दुर्घटना स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घायलों में जिब्रिल अंसारी, जो सरयू का निवासी बताया गया है, तथा पवन कुमार, जो देवी मंडप चंदवा का रहने वाला है, शामिल हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को मदद पहुंचाई।इसी दौरान चंदवा से लातेहार की ओर जा रहे युवा समाजसेवी कुमार नवनीत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए अपने निजी वाहन से दोनों घायलों को त्वरित रूप से लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति गंभीर होने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *