सिमरिया : थाना क्षेत्र के बेलगड्डा गांव में सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बच्चो की मौत मौके पर ही हो गई। वही उन बच्चों को बचाने के क्रम में एक युवती भी घायल हो गयी। मृतक बच्चों में मो अदनाम दो वर्षीय( पिता मो इबरार) दूसरा बच्चा अकसु परवीन सात वर्षीय( पिता मो जावेद) शामिल है। वही घायल बच्ची अम्बरी परवीन है। घायल बच्ची को उपचार के लिए आनन फानन में परिजन रेफरल अस्पताल ले गये। जानकारी के अनुसार जेसीबी व ट्रैक्टर जावेद के ही घर मिट्टी भरने के लिए गया हुआ था। इस बीच ट्रैक्टर चालक वाहन को सड़क पर खड़ा करके खेत में मिट्टी उठाव की जगह देखने गया था। इस बीच कोई बच्चा वाहन में चढ़कर कलच दबा दिया। जिसके बाद वाहन आगे की ओर ढलान सडक पर लुढ़कने लगा।  इस दौरान सड़क पर खेल रहे बच्चे ट्रैक्टर के चपेट में आ गये। जिससे दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि दोनो बच्चो को बचाने गयी बच्ची पर ट्रैक्टर का पिछला चक्का चढ़ने से उसका पैर चोटिल हो गया। इधर दोनो बच्चो की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम छा गया है। मोके पर मुखिया नरेश साव, उप प्रमुख दामोदर गोप, मुखिया इफ्तेशाम प्रविन, व अन्य काफी संख्या में ग्रामीण घटना सथल पर पहुँच कर जायजा लिया। वही सिमरिया पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की छानबीन कर रही हैं।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *