हैदर नगर। प्रखण्ड के आसपास क्षेत्रो मे शीतलहरी तेज हो गई है। शीत लहर और ठंडी हवाओं ने लोगो को हाड़ कंपाने लगा है। अब ठंड की वजह से सुबह मे निकालना मुश्किल हो गया है। गिरता तापमान लोगो के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। मौसम के बदलाव के कारण सर्दी, खांसी , एलर्जी जैसी विमारियों का खतरा बढ़ गया है। हैदर नगर प्रखंड के जाने माने स्वास्थ सेवाएं विभाग के उप निदेशक सेवा निवृत चिकित्सक एम पी सिंह ने बताया कि हृदय रोग, बी पी, दमा, अस्थमा तथा कोरोनिक रोग से पीड़ित मरीजों को इस ठंड से बचने की सलाह दी है। जरूरत के मुताबिक धूप उगने के बाद ही वे घर से बाहर निकलने की सलाह दी है इधर कड़ाके ठंड पड़ रही है लेकिन अभी तक ऊसार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सरकार द्वारा नही की गई। इससे गरीब राहगीर और वुजुर्ग लोग ठंड के मारे ठिठुर रहे हैं। पूर्वी पंचायत मुखिया सन्तोष सिंह ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि सामुहिक स्थलों जैसे बाज़ार तथा चौक चौराहों पर तत्काल अलाव की व्यवस्था और जरूरत लोगों के बीच कंबल वितरित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *