
हुसैनाबाद । हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के जेपी चौक, रेलवे ओवरब्रिज जपला – छतरपुर रोड नाग बाबा के पास सोमवार को एक भूरे रंग के आवारा कुत्ते ने राहगीर पऱ हमला कर दिया. इस घटना में 4 से 5 लोग घायल हो गए, कुत्तो के काटने से जख़्मी लोगो का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में किया गया. घायलों में से कुछ ने बताया कि कुत्ता अचानक उनके सामने आया और हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि कुत्ता भूरे रंग का है जो एकाएक राहगीरों पऱ हमला कर दे रहा है. घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में हैं. स्थानीय दुकानदार और राहगीर डर के कारण अपने घरों से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं. अस्पताल मे एक बृद्ध घायल नथुनी शर्मा जख्म धोने के दौरान अचेत होकर अस्पताल मे निचे गिर गए, उन्हें कर्मियों ने उठाकर इलाज कराया.
नगरवासियों की चिंता और प्रशासन से कुत्तो पऱ नियंत्रण का आग्रह
घटना के तुरंत बाद शहरवासियों ने नगर पंचायत हुसैनाबाद प्रशासन से आग्रह किया कि आवारा कुत्तों पर नियंत्रण किया जाए और इलाके में किसी और के घायल होने से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ. स्थानीय लोगों ने कहा कि कुत्ते लगातार सड़कों पर घूम रहे हैं ज्याददातार रात्रि मे रेलवे स्टेशन से जाते समय जेपी चौक, छतरपुर रोड, नहर मोड़, मुख्य बाजार मे आवारा कुत्तो का आतंक देखने को मिलता है, चल कर जाने वालो दौड़ने भी लगते है, वाहनों से जाने वालों को पऱ भी झपटते है, जिससे इलाके में सुरक्षा की बड़ी चिंता पैदा हो गई है।कुछ निवासियों ने यह भी बताया कि कुत्तों पऱ नियंत्रण के लिए नगर पंचायत को तुरंत पहल करनी चाहिए. घायलों का अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में इलाज किया गया है.। चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति स्थिर है और उन्हें टीका और आवश्यक दवा दी जा रही है. शहरवासियों ने कहा हम सड़कों पर निकलने से असहज महसूस कर रहे हैं बच्चे भी स्कूल जाते है उन पऱ भी कुत्तो का खतरा है. यदि प्रशासन ने अभी कदम नहीं उठाया, तो और लोग घायल हो सकते हैं.” लोगो ने प्रशासन से अपील किया है की आवारा कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कदम उठाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके. घायलों मे नथुनी शर्मा 65 वर्ष सैदाबाद, मुस्कान कुमारी 11 वर्ष नबीनगर के रहने वाली है इसके साथ अन्य घायल शामिल है.


