ढोल-नगाड़े की मौजूदगी में पुलिस ने की कार्रवाई

हैदरनगर,पलामू: माननीय न्यायालय के आदेश के आलोक में फरार चल रहे अभियुक्त गुलाम रशीद शाह, पिता गुलाम रसूल शाह, निवासी कोशियारा, थाना हैदरनगर, जिला पलामू के घर पर पुलिस टीम ने विधिवत रूप से इस्तेहार चस्पा किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने किया। उनके निर्देश पर एसआई आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में परंपरागत ढोल-नगाड़ों के साथ न्यायालय द्वारा निर्गत उद्घोषणा आदेश को घर की दीवार पर चस्पा किया गया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है, जिसके चलते न्यायालय द्वारा यह कदम उठाया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *