हैदरनगर। 5 दिसंबर को प्रखंड स्थित एटिक सेंटर में सॉइल हेल्थ दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सभी पंचायतों से आए किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य सुधार, उन्नत कृषि तकनीक, फसल गुणवत्ता बढ़ाने व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह में एसडीओ ओमप्रकाश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ बीडीओ विश्व प्रताप मालवा, सीओ संतोष कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमरेश कुमार, कृषि पदाधिकारी राजेंद्र सिंह, कृषि तकनीकी पदाधिकारी प्रवीण जहाँ, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ पंचायत समिति सदस्य गुप्तेश्वर पांडेय, प्रखंड सलाहकार समिति अध्यक्ष प्रेमतोष सिंह एवं समिति के सभी सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, जैविक खाद के उपयोग, मिट्टी परीक्षण की अनिवार्यता और फसल चक्र अपनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। कृषि विभाग की ओर से किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता और इससे होने वाले दीर्घकालिक लाभों पर भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति ने यह साबित किया कि किसान अब वैज्ञानिक कृषि प्रणाली की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। किसानों ने मिट्टी परीक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग और टिकाऊ खेती को लेकर कई सुझाव भी प्रदान की गई, जिनका समाधान से अवगत कराया। अंत में अधिकारियों ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीक अपनाने और मिट्टी संरक्षण को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। समारोह सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *