हैदरनगर, पलामू: वास समन्वयक हरसू कुमार दयानिधि ने प्रखंड सभागार में बुधवार को जलसहियाओं का उन्मुखीकरण सह- समिक्षा बैठक आयोजित किया। बैठक में मेरा शौचालय–मेरा भविष्य थीम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जलसहियाओं को निर्देश देते हुए समन्वयक ने कहा कि विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं समुदाय स्तर पर स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को तेज किया जाए। उन्होंने बताया कि घर–घर जाकर शौचालय के सही उपयोग, सफाई तथा रखरखाव के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि शौचालयों को आकर्षक बनाने के लिए रंग -रोगन, साफ- सफाई और नियमित देखरेख को बढ़ावा देने के प्रति लोगों को जागरूक करें, ताकि लोग स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। बैठक में सभी जलसहियाओं को समुदाय के साथ नियमित बैठकें आयोजित करने, स्वच्छता संदेश प्रसारित करने तथा हर गांव में स्वच्छ व्यवहार को संस्कृति के रूप में विकसित करने का लक्ष्य दिया गया। इस मौके पर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों की जलसहियाएं उपस्थित थीं। वह अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति, समस्याओं व आगामी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *