
लातेहार: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देशन में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 03 दिसम्बर 2025 को लातेहार एवं मनिका थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद् जेजेएमपी (JJMP) के दो सक्रिय एवं कुख्यात एरिया कमांडरों सुनील उराँव और मुकेश लोहरा को गिरफ्तार करने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों लंबे समय से विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहे थे तथा कई थाना क्षेत्रों में वांछित थे।पुलिस अधीक्षक ने आज पुलिस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में से सुनील उराँव पर सरकार द्वारा 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था। दोनों कई वर्षों से जेजेएमपी संगठन के सक्रिय सदस्य रहे हैं तथा पुलिस मुठभेड़ों सहित कई गंभीर घटनाओं में शामिल रहे हैं।गिरफ्तार अपराधियों का विवरण एवं आपराधिक इतिहास
1.सुनील उराँव उर्फ सुनील जी उर्फ मन्टु जी उम्र: लगभग 35 वर्ष पिता: रमेश उराँव उर्फ रामेश्वर उराँव उर्फ बटन उराँव
पता: तरवाडीह, पो. नावागढ़, थाना लातेहार।सुनील पर मनिका, बालूमाथ, चंदवा एवं लातेहार थाना क्षेत्रों में 17
सीएलए एक्ट एवं विभिन्न धाराओं के तहत लगभग 7 मामले दर्ज हैं।2.मुकेश लोहरा उम्र: 28 वर्ष पिता: स्व. लक्ष्मण मिस्त्री पता: ग्राम पुरनी पल्हेया, थाना मनिका, जिला लातेहार।मुकेश पर
लातेहार एवं चंदवा थाना क्षेत्रों में
17 सीएलए एक्ट एवं विभिन्न धाराओं के तहत 2 मामले दर्ज हैं।लातेहार पुलिस उग्रवाद के उन्मूलन और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर अभियान चला रही है। इन कुख्यात उग्रवादियों की गिरफ्तारी से संगठन की गतिविधियों को तगड़ा झटका लगा है।
छापामारी अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारी
अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, लातेहार अरविन्द कुमार,पु०अ०नि० रामाकांत गुप्ता प्रभारी थाना प्रभारी लातेहार थाना
पु०अ०नि० शशि कुमार, थाना प्रभारी मनिका थाना।पु0अ0नि0 राहुल सिन्हा,विक्रान्त कुमार उपाध्याय,विकास कुमार,धर्मवीर सिंह,लातेहार एवं मनिका थाना सशस्त्र बल।


