
नशा खुरानी से बचने समेत विभिन्न बिंदुओं पर किया जागरूक
हैदरनगर,पलामू: सोननगर गढ़वा रोड रेल खंड के जपला आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजेश कुमार मीना के नेतृत्व में यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर माइकिंग कर लोगों को रेल संबंधित जानकारी दी गई। ट्रेन रुकने पर प्लेटफार्म साइड में उतरने चढ़ने, महिला एवं दिव्यांग डिब्बे में अनधिकृत यात्रा नहीं करने, ट्रेन पर पत्थर नहीं चलाने,ट्रेन या ट्रैक पर सेल्फी नहीं लेने,बिना उचित कारण एसीपी नहीं करने,यात्रा के दौरान ट्रेन की छत या पायदान पर यात्रा नहीं करने,ज्वलनशील पदार्थ लेकर सफर नहीं करने की हिदायत दी गई। निरीक्षक प्रभारी राजेश कुमार मीना ने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 139 डायल कर सूचना अवश्य दे। उन्होंने कहा कि नशाखुरानी गिरोह से बचने के लिए अजनबी से मेल जोल न बढ़ाएं,उनके द्वारा खाने पीने की चीजों से बचें। उन्होंने रेल क्षेत्र को स्वच्छ रखने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ट्रेन में उतरने चढ़ने के समय अपना पास,फोन एवं अन्य कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। उन्होंने रेल फाटक बंद रहने पर आवागमन नहीं करने की हिदायत दी। यह जानलेवा हो सकता है। जागरूकता अभियान में आरपीएफ के कई एसआई, एएसआई व जवान शामिल थे।


