
हुसैनाबाद । 29 नवंबर 2025 को ए के सिंह कॉलेज जपला में झारखंड स्थापना दिवस समारोह 2025 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना और रेड क्रॉस सोसाइटी/ सदर अस्पताल मेदिनीनगर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राम सुभग सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो सूर्यमणि सिंह, एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो राजेश कुमार सिंह, खेलकूद पदाधिकारी प्रो राहुल कुमार सिंह ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
रक्तदान शिविर में कुल 26 यूनिट रक्तदान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं अन्य छात्र-छात्राओं ने किया; जिसमें 18 छात्र और 8 छात्राओं ने अपना एक यूनिट रक्तदान किया।
प्राचार्य डॉ राम सुभग सिंह ने स्वयं 1 यूनिट रक्तदान किया। उन्होंने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्त देने से शरीर में रक्त की कमी नहीं होती है, बल्कि नई रक्त कोशिकाएं बनती है। इससे मनुष्य का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। स्वस्थ मनुष्य को वर्ष में एक बार रक्तदान करना ही चाहिए।
रक्तदान करने वाले स्वयंसेवकों में हीरालाल कुमार शर्मा, श्याम किशोर बिसेन ,आशीष कुमार सिंह ,मनीष कुमार, अंजली कुमारी , सलोनी कुमारी, गुलाम सरवर ,गौरव कुमार, लक्ष्मी कुमारी, सीता कुमारी, मनीष कुमार, बिंटेश कुमार, मनोहर सिंह, नेहा कुमारी, रोहित कुमार, वर्षा सिंह, प्रकाश कुमार यादव, प्रिंस कुमार गुप्ता, संजय पासवान, कौसलेश कुमार ,सुशांत कुमार प्रजापति, पवन कुमार, आशीष कुमार बैठा, ओम प्रकाश पाल, रवि रंजन कुमार ।
इस अवसर पर डॉ शिवकुमार विश्वकर्मा, डॉ चंदन कुमार सिंह, प्रो सुधीर कुमार सिंह, प्रो रेखा सिंह,अकाउंटेंट ओम प्रकाश सिंह,अरविंद कुमार सिंह,प्रिंस कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, नीतीश कुमार पटेल सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी गण शामिल हुए। रक्तदाता स्वयंसेवकों को जूस,सेब और मीठा देने में रिंकी कुमारी,पुष्पा कुमारी, खुशबू कुमारी, प्राजक्ता कुमारी आदि स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ब्लड बैंक सदर अस्पताल मेदिनी नगर से आलोक कुमार लैब टेक्नीशियन, लालमोहन जी ,ब्लड बैंक काउंसलर, संजीव रंजन, लैब टेक्नीशियन ,राजेश कुमार, लैब टेक्नीशियन ,जुनेद आलम लैब टेक्नीशियन एवं अनिशा कुमारी लैब टेक्नीशियन की भूमिका सराहनीय रही।


