
हैदरनगर(पलामू) : हैदरनगर स्थित प्रसिद्ध देवी धाम में हर शुक्रवार होने वाली विशेष पूजा और महाआरती की परंपरा वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी हुई है। देवी माँ की कृपा ऐसी कि हर सप्ताह कोई न कोई श्रद्धालु स्वयं आगे बढ़कर पूजा का संपूर्ण खर्च वहन करने को तैयार मिल जाता है। इस शुक्रवार की देर शाम विशेष पूजा और महाआरती का आयोजन हैदरनगर के राजपुतान टोला निवासी सेवा निवृत बैंक अधिकारी सुदर्शन सिंह उनके धर्म पत्नी ने किया गया।
विशेष पूजा-अर्चना मंदिर के पुजारी गौतम स्वामी द्वारा पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराई गई। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने देवी माँ की आराधना कर महाआरती में हिस्सा लिया और बाद में वितरित महाप्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया। इस अवसर पर पवन कुमार अशोक दूबे, प्रिंस कुमार अशोक गुप्ता बशदेव गुप्ता सहित सैंकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया।


