
हूसैनाबाद । हुसैनाबाद स्थित कार्यालय में आज पूर्व सैनिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई । इस बैठक में मुख्य रूप से 04 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाने पर चर्चा की गई एवं सर्व सम्मति से नौसेना दिवस मनाने कि सहमति जताई गई । नौसेना दिवस कार्यालय के प्रांगण में 04 दिसंबर दिन गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे से आयोजित किया जाएगा। नौसेना दिवस में पुर्व सैनिकों के अलावा क्षेत्र के जाने माने लोग एवं बक्सी हाई स्कूल के एन सी सी कैडेट्स, क्षेत्र के अन्य स्कुली नवजवान बच्चों को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया है । जिला उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट प्रेमतोष प्रसाद ने इस निर्णय से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की सौभाग्य की बात है कि अनूमंडलीय क्षेत्र में भी हम सब नौसेना दिवस मना रहे हैं जो एक भारतीय नौसेना का एतिहासिक दिन है इस दिवस को पूरे भारत देश में नौसेना दिवस को बड़े धूम धाम से मनाई जाती है।आगे उन्होंने ने कहा कि मुझे 32 शाल एक नौसैनिक के रूप में देश कि सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जिससे मैं पहले की नौसेना और आज़ के नौसेना में क्या विषेशता एवं खासियत है समझ सकते हैं। आगे उन्होंने ने कहा कि इस दिवस के अवसर पर नवजवान बच्चों को आज के विकसित एवं इमर्जिंग नौसेना के बारे में जानकारी दी जाएगी जो कि भारतीय नौसेना की पहचान आज विश्व में बनीं हुईं हैं। साथ ही नवजवान बच्चों को सैन्य संबंधित एवं अनुसासन का संदेश इस दिवस के अवसर पर दिया जाएगा।
कैप्टन दुखन सिंह ने इस कार्यक्रम के रूप रेखा को विस्तार से बताते हुए सभी को जिम्मेंदारी दी एवं सभी से समय पर अपनी जिम्मेदारी को पुरा करने का आग्रह किया है । आगे उन्होंने ने कुछ पेंशनरों की पेंशन समस्या का निदान हेतु काम रुका हुआ है । इसके लिए पेंशन अधिकारी को भी कारवाई के लिए निर्देश दिए ताकी भुक्तभोगी पेंशनर को पेंशन समय पर मिलता रहे । मौके पर उपस्थित संगठन के संरक्षक लोकनाथ केसरी जी ने भी इस दिवस को सफल बनाने में हरसंभव सहोग देने की बात कही एवं कार्यालय के रख रखाव के लिए भी सुझाव दिया ।
आज के बैठक में मुख्य रूप से कैप्टन दुखन सिंह, लेफ्टिनेंट प्रेमतोष प्रसाद, सुबेदार अशरफी पाल, सूबेदार राम टहल मेहता, सूबेदार उदित सिंह, हवलदार प्रसाद सिंह संगठन के संरक्षक लोकनाथ केसरी सामिल हुए।


