
हैदरनगर,पलामू: प्रखंड हैदरनगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत 12 सहायक अध्यापक झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक कोटि के प्रशिक्षित सहायक आचार्य परीक्षा उतीर्ण कर सफलता अर्जित की है। झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोहराबादी राँची के विशाल मैदान में समारोहपूर्वक नियुक्ति पत्र वितरण किया।राज्य में 10 हज़ार सहायक अचार्यों की नियुक्ति से प्रारंम्भिक विद्यालयों में शिक्षकों के पदस्थापना से छात्रों को गुणवत शिक्षा मिल सकेगी।प्रखंड क्षेत्र के सहायक अध्यापक प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह,अजय कुमार सिंह,अरुण कुमार सिंह,इकबाल अहमद,अमित शर्मा,संतोष पांडेय,फ़िरोज अंसारी,चन्द्रप्रकाश सिंह,उपेंद्र साहू,अरविंद साव,राजीव रंजन सिंह,अशोक मेहता, सहायक आचार्य के पद पर पलामू जिला कैडर के लिए नियुक्त हुए हैं।वहीं स्वतंत्र अभ्यर्थियों में समरेश कुमार सिंह,अजय राम,रवि भूषण सिंह ,सतीश सिंह,गौतम कुमार,रमेश पाल समेत अन्य सहायक आचार्य के लिए चयनित हुए।सभी चयनित सहायक आचार्य में नियुक्ति पत्र मिलने से खुशी है।सहायक अध्यापक प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह ने कहा कि हम छात्रों के सर्वागीण विकास व गुणवत शिक्षा के लिए सार्थक प्रयास करेंगें तथा विभागीय निर्देशों का अनुपालन करेंगें।प्रारंम्भिक शिक्षा की बुनियाद को दूना उत्साह से मजबूती प्रदान करेंगें।प्रारंभिक विद्यालयों में दक्ष सहायक आचार्य की नियुक्ति से प्राथमिक शिक्षा स्तर में सुधार की आस जगी है।


