हुसैनाबाद । अवैध शराब तस्करी के खिलाफ हुसैनाबाद पुलिस ने गुरुवार की रात नारायणपुर बाजार के पास गश्ती के दौरान एक सफेद बोलेरो (बीआर 26ए-7477) से 28 पेटी (700 पीस) देशी टनाका शराब बरामद की। पुलिस को देखते ही वाहन चालक भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे गश्ती दल ने पीछा कर दबोच लिया।गाड़ी चालक की पहचान सौरभ सिंह (24 वर्ष), ग्राम अलीनगर, थाना हुसैनाबाद के रूप में हुई। शराब के वैध कागजात नहीं होने पर उसे गिरफ्तार कर कांड संख्या 269/25 दिनांक 27.11.2025 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कार्रवाई में स.अ.नि. कालिका राम सहित गश्ती दल के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर सख्त निगरानी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *