कार्यक्रम के सफल आयोजन में बीडिओ, सीओ , विभागीय कर्मियों व जनप्रतिनिधियों ने निभाई अहम भुमिका

बारियातु : प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती पंचायत अमरवाडीह में स्थानीय मुखिया शुशिला देवी की अध्यक्षता में सरकार आपके
द्वार शिविर का आयोजन किया गया।. जहां भारी संख्या में लाभुको नें आयोजित शिविर में पहुँचकर सरकार के महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन जमा किए.शिविर का शुभांरभ प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी, बीडिओ अमीत कुमार पासवान, जिप सदस्य रमेश राम, झामुमो प्र.अध्यक्ष राजेन्द्र गंझू ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रजल्लित करके किया.
इस बीच शिविर में ऑन द स्पॉट परिसंपत्ति एवं सरकारी लाभों का भी वितरण किया गया। वृद्ध लाभुकों के बीच धोती, साड़ी, लूंगी व कंबल का वितरण किया गया।इस दौरान आयोजित शिविर में सरकार के सभी विभागीय योजनाओं के स्टॉल लगाए गए. वहीं झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र के लाभुकों से प्राथमिकता के आधार पर आवेदन लिए गए।इस शिविर के साथ ही बारियातु प्रखंड क्षेत्र के सभी नौ पंचायतों में सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन संपन्न हुआ.इस कार्यक्रम को सफल आयोजन में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पासवान, अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी सहित अंचल प्रखंड के सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *