लातेहार : एनटीपीसी तथा झारखंड सरकार के तत्वाधान में संचालित पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की बनहरदी कोयला खनन परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही कोयला धारक क्षेत्र (अर्जन व विकास), अधिनियम, 1957 (CBA ACT) के माध्यम से चंदवा तथा लातेहार अंचल में चल रही है।
महाप्रबंधक, बनहरदी परियोजना नीरोद कुमार मल्लिक के नेतृत्व में उक्त अधिनियम के तहत रैयतों को मुआवजा भुगतान के पूर्व अर्जनाधीन भूमि पर ट्रेंच कटिंग कर भौतिक कब्जा प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।इसी क्रम में दिनांक 27 नवंबर 2025 को ग्राम एटे में भौतिक कब्जा प्राप्त करने की कार्यवाही भूमि स्वामी की मौजूदगी में प्रारंभ की गई। इस दौरान बनहरदी परियोजना की ओर से अपर महा प्रबंधक, एम चंद्रशेगर, आर बी सिंह, श्री सिद्धार्थ शंकर, अमरेश चंद्र राउल उप महाप्रबंधक (भू अर्जन पुनर्वास), विनेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक अमित द्विवेदी कार्यपालक भू अर्जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *