लातेहार: 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के राजेश सिंह, कमांडेंट,लातेहार के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय तथा समवायों द्वारा जन जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत जन जागरूकता रैली एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। 32वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, लातेहार द्वारा निकाली गई इस रैली का उद्देश्य सार्वजनिक संपत्ति हमारी जिम्मेदारी, यातायात नियमों का पालन, स्वच्छता अभियान, तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।जन जागरूकता रैली/पदयात्रा वाहिनी मुख्यालय लातेहार से प्रारंभ होकर लातेहार रेलवे स्टेशन तक गई और पुनः वाहिनी मुख्यालय लौटकर संपन्न हुई।इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जन-जागरूकता के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *