हैदरनगर, पलामू: हैदरनगर प्रखंड के बभंडी पंचायत सचिवालय परिसर में मंगलवार को “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत भव्य जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्व प्रताप मालवा, मुखिया जितेंद्र सिंह एवं पंचायत सचिव शैलेंद्र कुमार चौधरी सहित वार्ड सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। इधर, वरडंडा पंचायत में भी इसी कार्यक्रम का शुभारंभ अंचल अधिकारी संतोष कुमार, मुखिया सुदर्शन राम और पंचायत सचिव संतोष तिवारी द्वारा किया गया। दोनों शिविरों में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर योजनाओं, अनुदानों, पेंशन, राशन कार्ड, कृषि सहायता, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं समेत कई सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड स्तरीय नोडल अधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमरेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि “सरकार का उद्देश्य है कि सभी लाभुकों तक योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचे। किसी भी योजना से संबंधित समस्या होने पर लाभुक सीधे विभाग में आवेदन जमा करें। नोडल अधिकारी ने कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को प्रोत्साहित भी किया।
शिविर को सफल बनाने में आपूर्ति पदाधिकारी अमरेश कुमार, कृषि पदाधिकारी राजेंद्र सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक परवीन जहां, प्रधान सहायक अशोक कुमार सिंह, नाजिर प्राजंल कुमार, ऑपरेटर धीरज कुमार, देव कुमार, परवेज अहमद, जितेंद्र कुमार, अंचल निरीक्षक मुन्ना कुमार प्रजापति, ऑपरेटर दीपेंद्र कुमार, प्रखंड समन्वयक सतीश कुमार, कनिष्ठ अभियंता सुमन दीप सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *