
लातेहार:न्यायालय के आदेशानुसार लातेहार थाना कांड संख्या 72/23, दिनांक 05.04.2023, धारा 307/341/347/384/386/389/452/504/34 भा०द०वि० एवं 17 CLA Act के तहत नामजद फरार आरोपी जेजेएमपी के एरिया कमांडर शिव सिंह उर्फ शिव जी उर्फ शिवा, पिता सुखलाल सिंह, निवासी ग्राम गोदना, थाना लातेहार, जिला लातेहार के घर पर सोमवार, 24 नवंबर 2025 को सब इंस्पेक्टर राजा दिलावर द्वारा इश्तेहार चस्पा किया गया।
न्यायालय से निर्गत इश्तेहार अधिपत्र को अभियुक्त के घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर चिपकाया गया तथा गांव में डुगडुगी बजाकर स्थानीय लोगों को सूचित किया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों को यह जानकारी दी गई कि आरोपी शिव सिंह उर्फ शिव जी उर्फ शिवा को दिनांक 09 जनवरी 2026 या उससे पूर्व पुलिस या न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करना अनिवार्य है।अनुसंधानकर्ता पु0अ0नि0 राजा दिलावर ने कहा कि यदि निर्धारित तिथि तक आरोपी न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो न्यायालय के निर्देशानुसार कुर्की-जब्ती की अगली कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।


