हुसैनाबाद । हुसैनाबाद नगर पंचायत के वार्ड तीन में स्ट्रीट लाईट नही होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विजली होते हुए भी वार्ड तीन के कई सड़कों पर अंधेरा रहता है। वार्ड तीन को नजरअंदाज कर नगर क्षेत्र के कई वार्डों के मुहल्लों में स्ट्रीट लाईट लगाई गई है। इससे वार्ड वासियों में नगर प्रशासन के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है। ये बातें वार्ड तीन के निवर्तमान वार्ड पार्षद राजेन्द्र पाल ने कही है। उन्होंने बताया कि बीते माह नगर पंचायत प्रशासन द्वारा 150 स्ट्रीट व हाई मास्ट लाईट की खरीद की गई थी। बावजूद यह लाईट वार्ड तीन के रामबीघा, शिशु मंदिर रोड, आईटीआई के पीछे, अनुमंडल मैदान, सिद्धनाथ नगर में एक भी नही लगवाया गया है। पूर्व से जो स्ट्रीट लाइट लगी हुई है। वह आधा से ज्यादा खराब पड़ी हुई है। वहीं रामबीघा के मध्य विद्यालय, स्टेशन रोड के अमनचैन में नाली की सफाई नही होने से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे स्कूली बच्चे, राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर प्रशासन से स्ट्रीट लाईट लगाने व नाली की सफाई जनहित में शीघ्र कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *