
बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे अपराधी पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टली
गैंगस्टर रियाज अंसारी एवं शिवेंद्र शर्मा के समर्थक आपस में भिड़े
रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस के द्वारा संगठित अपराध गिरोह के पाण्डेय गिरोह, अमन साहु गिरोह एवं श्रीवास्तव गिरोह के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि संगठित अपराधी गिरोह के अपराधी माननीय व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ के आस-पास एकत्रित हुये है, जो अपराध कर सकते हैं। उक्त प्राप्त सूचना पर कार्रवाई हेतु गौरव गोस्वामी, सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम के द्वारा छोटे-छोटे ग्रुपों में बाँटकर माननीय व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ एवं आस-पास के क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जा रही थी एवं सूचना संकलन किया जा रहा था। इसी क्रम में अपराधिक ग्रुप के कुछ लोगों के द्वारा माननीय व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ में घुसकर हल्ला हंगामा करने की सूचना प्राप्त हुई। इस प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल दस्ते के रूप में तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की टीम के द्वारा श्रीवास्तव गिरोह के सदस्यों को कोर्ट परिसर एवं बाहर से हिरासत में लेते हुए पूछताछ किया गया। हिरासत में लिये गये कुल 21 अपराधियों के द्वारा न्यायालय में हल्ला-हंगामा करने की बात को स्वीकार किया गया है, इनमें से कई अपराधी ऐसे हैं, जिस पर दर्जनों काण्ड अंकित हैं। अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।संगठित अपराध गिरोह के विरूद्ध रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी किसी भी गिरोह के सदस्यों / अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
जप्त समानों की विवरणी में मोबाईल फोन कुल- 26 , स्कॉर्पियो – 01 , वॉकी-टॉकी- 02 , चांदी जैसा ब्रेसलेट-01 , स्मार्ट वॉच – 03

पुलिस टीम में शामिल पुलिस पदधिकारियों में गौरव गोस्वामी, सहायक पुलिस अधीक्षक-सह- अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पतरातु। अजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, सी०सी०आर०। पु०नि० नवीन प्रकाश पाण्डेय, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, रामगढ़।
पु०नि० सत्येन्द्र कुमार, पुलिस निरीक्षक, पतरातु अंचल । पु०अ०नि० शिवलाल कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, पतरातु। पु०अ०नि० उमाशंकर वर्मा, ओ०पी० प्रभारी बरकाकाना।पु०अ०नि० उपेन्द्र कुमार, ओ०पी० प्रभारी भुरकुण्डा। पु०अ०नि० अखतर अली, ओ०पी० प्रभारी भदानीनगर।
पु०अ०नि० प्रदीप रजक, पु०अ०नि० जोनी कुमार, पु०अ०नि० बिरबल हेम्ब्रम, पु०अ०नि० कुणाल कुमार,
पु०अ०नि० दिगम्बर पाण्डेय, पु०अ०नि० रंजीत यादव, स०अ०नि० जसमुद्दीन अंसारी एवं अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें।
https://chat.whatsapp.com/JFw1xz8Rrz33p6cdtYJXaT



