लातेहार: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता रामा रविदास की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया।आज के जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से सड़क और पुल निर्माण के संबंध, भूमि अधिग्रहण, जमीन विवाद, भुगतान से संबंधी जुड़े आवेदन आये। अपर समाहर्ता ने जन शिकायत निवारण में उपस्थित लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा।उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *